Haindavam Logo - Lord Ganesha

हैंदवम्

📍
Font Size:

ओं जय जगदीश हरे

ओं जय जगदीश हरे स्वामी जय जगदीश हरे भक्त जनों के संकट, दास जनों के संकट, क्षण में दूर करे, ओं जय जगदीश हरे 1 जो ध्यावे फल पावे, दुख बिनसे मन का स्वामी दुख बिनसे मन का सुख सम्मति घर आवे, सुख सम्मति घर आवे, कष्ट मिटे तन का ओं जय जगदीश हरे 2 मात पिता तुम मेरे, शरण गहूं मैं किसकी स्वामी शरण गहूं मैं किसकी . तुम बिन और दूजा, तुम बिन और दूजा, आस करूं मैं जिसकी ओं जय जगदीश हरे 3 तुम पूरण परमात्मा, तुम अंतरयामी स्वामी तुम अंतरयामी परब्रह्म परमेश्वर, परब्रह्म परमेश्वर, तुम सब के स्वामी ओं जय जगदीश हरे 4 तुम करुणा के सागर, तुम पालनकर्ता स्वामी तुम पालनकर्ता, मैं मूरख खल कामी मैं सेवक तुम स्वामी, कृपा करो भर्तार ओं जय जगदीश हरे 5 तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति, स्वामी सबके प्राणपति, किस विध मिलूं दयामय, किस विध मिलूं दयामय, तुमको मैं कुमति ओं जय जगदीश हरे 6 दीनबंधु दुखहर्ता, ठाकुर तुम मेरे, स्वामी तुम मेरे अपने हाथ उठावो, अपनी शरण लगावो द्वार पडा तेरे ओं जय जगदीश हरे 7 विषय विकार मिटावो, पाप हरो देवा, स्वामी पाप हरो देवा, श्रद्धा भक्ति बढावो, श्रद्धा भक्ति बढावो, संतन की सेवा ओं जय जगदीश हरे 8

Recite with devotion and pure heart

Regular practice brings spiritual benefits